23 नवंबर 2023 - 09:01
फिलिस्तीनी नेता युद्धविराम के बाद ईरान के विदेश मंत्री से मिले

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व जनमत के अनुसार इस जंग के असली हारे हुए देश अमेरिका और ज़ायोनी सरकार हैं।


फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल की 47 दिन तक लगातार बमबारी के बाद हुए संघर्ष विराम के बाद फिलिस्तीनी नेताओं ने लेबनान में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ात की।

बेरूत की अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन के महासचिव ज़ियाद अन-नुखाला और ग़ज़्ज़ा में हमास के उप प्रमुख खलील अल-हय्या से मुलाकात की। बैठक के मुख्य विषयों में ग़ज़्ज़ा की ताजा स्थिति और युद्धविराम शामिल थे।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व जनमत के अनुसार इस जंग के असली हारे हुए देश अमेरिका और ज़ायोनी सरकार हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि ग़ज़्ज़ा और फ़िलिस्तीन का भविष्य फ़िलिस्तीनी लोग ही तय करेंगे।